चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग कर ली है ।इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैमरे से चांद पर जूम करने पर चंद्रयान-3 देखा जा सकता है। इस दौरान चंद्रयान-3 के साथ तिरंगा लहराता हुआ नजर आ रहा है।

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो चांद पर लैंड हुए चंद्रयान-3 का है। जिसे धरती से चांद पर जूम कर के रिकॉर्ड किया गया है। पड़ताल के दौरान सर्च करने पर पता चला कि ये वीडियो अखिल नाम के उपयोगकर्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 15 अगस्त को शेयर कर ये ISRO साइंटिस्ट को समर्पित किया था। जिसके बाद ये काफी वायरल हो गया। ये वीडियो उन्होंने ब्लेंडर और न्यूक सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया था। अखिल केरल स्थित VFX/CGI आर्टिस्ट हैं। वह अक्सर कंप्यूटर जेनरेटेड कंटेंट बनाकर अपनी प्रोफाइल पर शेयर करते हैं।

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। ये वीडियो रियल नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *