शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 7 सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ की ओपनिंग कर रिकॉर्ड बना लिया था।

इसके साथ ही फिल्म ने रविवार के दिन 80 करोड़ का कलेक्शन किया था जो कि फिल्म के लिए अपने आप में ही एक रिकॉर्ड था। शाहरुख खान की जवान को रिलीज हुए 8 दिन बीत चुके हैं और उसके बाद भी जवान का जबरदस्त जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। आइये जानते हैं कि फिल्म ने अपने 8 दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म ने अपने 8वें दिन 19. 50 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने 8 दिनों में भारत में कुल 387. 78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जो कि काफी शानदार है। वहीं, दुनिया भर में जवान ने कुल 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के कलेक्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वीकेंड भी जवान को जबरदस्त फायदा मिल सकता है। वहीं शनिवार और रविवार के दिन जवान के कलेक्शन में बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद की जा रही है।

कुछ ऐसी है जवान की कहानी

बात की जाए फिल्म की कहानी की तो यह हमारे देश में हो रही लगातार कुछ ऐसी घटनाओं पर बनी कहानी है, जिसको अक्सर सरकार नजरअंदाज करती है। फिल्म में अलग अलग विषय, जैसे किसानों की आत्महत्या, भोपाल गैस त्रासदी, मेडिकल और चुनाव जैसे अहम मुद्दों को मिलाकर जवान की कहानी को एटली ने खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, विजय सेतुपति जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *